Samastipur News:कार्यपालक सहायक की हड़ताल से आमजन का कार्य बाधित

प्रखंड स्तर पर कार्यरत आईटी सहायक एवं कार्यपालक सहायक की हड़ताल से आमलोगों का कार्य बाधित है.

Samastipur News:पूसा : प्रखंड स्तर पर कार्यरत आईटी सहायक एवं कार्यपालक सहायक की हड़ताल से आमलोगों का कार्य बाधित है. इसमें मुख्य रूप से जाति, निवास, आय, ओबीसी, इडब्लूएस प्रमाण पत्र, पेंशन संबंधी सेवाएं आदि ठप है. लोग परेशान हो रहे हैं. हसनपुर : प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों लोग आरटीपीएस काउंटर से काम कराये बगैर वापस लौट रहे हैं. आरटीपीएस कर्मियों की हड़ताल के कारण काउंटर बंद है. इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. बता दें कि बीते तीन व चार अक्टूबर को आरटीपीएसकर्मी सामूहिक उपवास पर थे. 6 अक्टूबर को भूख हड़ताल पर रहेंगे. आरटीपीएसकर्मियों के कार्य नहीं करने से आम लोगों के जरूरी कागजात बनवाने में परेशानी हो रही है. खासकर युवा वर्ग के लोग जिन्हें किसी प्रकार के फॉर्म को भरना है. इसमें लगने वाले आरटीपीएस कार्यालय से प्रमाण पत्र भी नहीं बन रहे हैं. इससे उन लोगों में चिंता बनी है. आरपीएस कर्मी बताते हैं कि उनलोगों की मांगों पर सरकार को विचार करना चाहिए क्योंकि काफी कम मानदेय में उनलोगों को आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है. मौके पर सुबोध कुमार, दिलीप कुमार झा, विनीत कुमार सिंह, दिलीप कुमार, सुमित कुमार, अमरजीत कुमार, शोभा रानी, रामाशीष विश्वकर्मा, विजय कुमार, शिव कुमार ठाकुर, सीता कुमारी, वृजमोहन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, दीपक कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >