Samastipur News:चोरी की बनवीरा के खेत से बरामद

हलई थाना क्षेत्र के बाजितपुर करनैल पंचायत से मंगलवार की रात बाइक चोरी हुई थी.

Samastipur News:मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के बाजितपुर करनैल पंचायत से मंगलवार की रात बाइक चोरी हुई थी. वाहन मालिक ने बुधवार को इसकी सूचना पुलिस को दी. मामले की पड़ताल अभी चल ही रही थी कि गुरुवार की सुबह खेत में जनेरा काट रहे बनवीरा पंचायत के किसान को बाइक पर नजर पड़ी. उसने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है. बताया जाता है कि बाइक चोरों द्वारा नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ कर उसे तोड़ दिया गया है. वहीं कई अन्य सामानों को भी नुकसान पहुंचाया गया है. हलई थाना के दरोगा सुजीत कुमार ने मौके पर पहुंच कर बाइक को बरामद करते हुए इसकी सूचना वाहन मालिक को दी. वाहन मालिक थाना पहुंचकर अपनी बाइक की पहचान की है. पुलिस का कहना है कि अब इस बाइक की आवश्यक प्रक्रिया पूरा करने के बाद वाहन मालिक को सौंपा जायेगा. चोरी की घटना में संलिप्त लोगों की पहचान के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >