Samastipur News:कॉलेज संस्थापक की प्रतिमा का हुआ अनावरण

नगर परिषद के शाहपुर उण्डी स्थित आरती जगदीश महिला कॉलेज के संस्थापक सचिव स्व. रामरतन चौधरी की आवाक्ष प्रतिमा का अनावरण गुरुवार को किया गया

Samastipur News:शाहपुर पटोरी : नगर परिषद के शाहपुर उण्डी स्थित आरती जगदीश महिला कॉलेज के संस्थापक सचिव स्व. रामरतन चौधरी की आवाक्ष प्रतिमा का अनावरण गुरुवार को किया गया. प्राचार्य सह सचिव प्रो कुमारी साधना के संयोजन में प्रतिमा का अनावरण प्रबंध समिति के अध्यक्ष ब्रह्मदेव चौधरी ने किया. वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की. कहा कि स्व. चौधरी ने इस क्षेत्र में महिला कॉलेज का स्थापना कराकर बड़ा काम किया है. मौके पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. संचालन भोला भारतीय ने किया. भाजपा के वरिष्ठ नेता रामभवन चौधरी, डॉ मनोज कुमार गुप्ता वर्णमाला, गोपाल कुमार चौधरी, रामचंद्र चौधरी, शैलेंद्र गराई, डॉ अशरफ इमाम, डॉ प्रेम कुमार पांडेय, शशिभूषण मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद यादव, विनोद कुमार मिश्रा, प्रो अरुण कुमार ठाकुर, डॉ प्रेम कुमार पांडेय, प्रेम कुमार चौधरी, अजय कुमार, राजीव मिश्रा, पूर्व उप प्रमुख दिनेश प्रसाद चौधरी, डॉ मुरारी प्रसाद राय, प्रो रामदयाल सिंह, राम नरेश चौधरी आदि ने संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >