Samastipur News:बिहार में समृद्ध कृषि व किसानों की जरूरत : शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ पिपराकोठी के कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्या जाना. उन्नत कृषि की दिशा में सरकार की दृष्टि साझा की.

Samastipur News: पूसा : विकसित कृषि संकल्प अभियान को लेकर देशभर में उत्साह लगातार बढ़ रहा है. इस महत्वाकांक्षी कृषि पहल के पांचवें दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ पिपराकोठी के कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्या जाना. उन्नत कृषि की दिशा में सरकार की दृष्टि साझा की. उन्होंने कहा कि ””””विकसित भारत”””” के निर्माण के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता एवं राष्ट्रीय विकास का रास्ता कृषि समृद्धि और किसानों के कल्याण से होकर गुजरता है. केंद्रीय मंत्री ने अभियान का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए बताया कि यह वैज्ञानिकों और किसानों को जोड़ने का अभियान है. अपनी यात्रा के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने इस बात पर जोर दिया कि बिहार में कृषि विकास की अपार संभावनाएं हैं. यह सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे हैं कि क्षेत्र के किसान वैज्ञानिक नवाचारों, सरकारी योजनाओं और संस्थागत सहयोग से लाभान्वित हों. विकसित कृषि संकल्प अभियान के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एवं किसानों को कृषि से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा का कृषि ज्ञान वाहन भी किसानों के बीच उपस्थित रहा. यह वाहन सूचना और संचार प्रौद्योगिकी उपयोग करके किसानों को कृषि संबंधित ज्ञान और जानकारी प्रदान करने के लिए विभिन्न जिलों के गांव में दौरा कर रहा है. महत्वपूर्ण कृषि ज्ञान और सूचना को सीधे कृषक समुदाय तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Ankur kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >