Samastipur News:पूसा : प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाये जा रहे स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत पंचायत के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर कैंप का आयोजन किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार एवं प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक फजले रब ने रेपुरा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान लाभार्थियों को उनके आवश्यकतानुसार सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मौके पर शमीम असगर, सीमा कुमारी, रूबी कुमारी, संगीता कुमारी, ममता कुमारी आदि थे. हसनपुर : नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में महिला स्वास्थ्यकर्मियों की जांच की गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि रविवार को एएनएम, आशा व अन्य कर्मियों की स्वास्थ्य जांच कर स्वस्थ रहने को लेकर जरूरी सुझाव दिये गये. डॉ एनके सिंह, डॉ प्रशांत कुमार, डॉ सुमन सिंह, आशा कुमारी, सविता कुमारी, मीरा कुमारी आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
