Samastipur News:मीडिया को फेक न्यूज व गलत सूचनाओं से बचना चाहिए: रजनीश राय

जिला अतिथि गृह के सभागार में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा रविवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया.

Samastipur News:समस्तीपुर : जिला अतिथि गृह के सभागार में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा रविवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय ने की. उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का आज के दौर में काफी महत्व रखता है. इसलिए पत्रकारों और मीडिया जगत से जुड़े सभी लोगों को फेक न्यूज एवं गलत सूचनाएं प्रदान करने से बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज का दिन पत्रकारिता के प्रति ईमानदारी, जिम्मेदारी और नैतिक रिपोर्टिंग के प्रति प्रतिबद्धता की याद दिलाता है. परिचर्चा को संबोधित करते हुए बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के समस्तीपुर इकाई के जिलाध्यक्ष सह पत्रकार कृष्ण कुमार, वरिष्ठ पत्रकार आर. कौशलेन्द्र राज कुमार राय, संजय कुमार राजा एवं सुनील कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया को चौथा स्तंभ माना जाता है. इसलिए हम सभी मीडियाकर्मियों का आज दायित्व है कि स्वच्छ पत्रकारिता के प्रति ईमानदारी से काम करें. पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती एवं विकास का एक शक्तिशाली उपकरण पत्रकारिता भी है, प्रेस को पूर्वाग्रह से मुक्त होकर काम करना चाहिए. इस परिचर्चा में पत्रकार उमेश कुमार मिश्रा,जहांगीर आलम, मोहन कुमार मंगलम, मो. फ़िरोज़ आलम उर्फ़ झून्नू बाबा, अभिनव कुमार, अभिषेक कुमार, मो. खुर्शीद आलम, श्याम कुमार, गुलाम ताजवर, राम बालक राय, मो. अफ़ज़ल समेत अन्य मीडियाकर्मियों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >