Weather news: अगले दो दिनों बाद कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री के पार जायेगा

इस अवधि में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 5 से 9 मार्च तक के लिए माैसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलाें में आसमान प्राय: साफ व माैसम के शुष्क रहने का अनुमान है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. अगले दो दिनों के बाद उत्तर पश्चिम बिहार के कुछ जिलाें में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक जा सकता है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 5 से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से 9 मार्च को पुरवा व अन्य दिनों में पछुया हवा चलने का अनुमान है. 5 मार्च तक हवा की रफ्तार तेज रह सकती है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत व दोपहर में 50 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >