Samastipur : प्रधान शिक्षक को प्रभारी एचएम ने नहीं दिया प्रभार

नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर वार्ड 13 के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने नव पद स्थापित विद्यालय प्रधान को प्रभार नहीं दिया.

विभूतिपुर . नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर वार्ड 13 के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने नव पद स्थापित विद्यालय प्रधान को प्रभार नहीं दिया. इस कारण विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रबंधकीय व्यवस्था ठप है. इस मामले को लेकर विद्यालय के प्रधान शिक्षक अनिल कुमार ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में आवेदन देकर प्रभार दिलाने की गुहार लगाई है. बताया जाता है कि प्रधान शिक्षक की पदस्थापना के बाद प्रभारी एचएम फूल कुमार पंडित अनुपस्थित चल रहे हैं. अनुपस्थिति का कारण भी विद्यालय कार्यालय को नहीं है. स्कूल में ध्वनि विस्तारक यंत्र की खरीदारी नहीं होने के कारण चेतना सत्र भी प्रभावित है. इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी बीईओ मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि आवेदन मिला है. विभागीय स्तर पर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >