Samastipur : कलश शोभा यात्रा के साथ बसंतपुर में महायज्ञ शुरू

कलश शोभा यात्रा के साथ प्रखंड के बसंतपुर गांव में गुरुवार से रामचरित मानस महायज्ञ शुरू हो गया.

Samastipur : खानपुर . कलश शोभा यात्रा के साथ प्रखंड के बसंतपुर गांव में गुरुवार से रामचरित मानस महायज्ञ शुरू हो गया. यह दस दिनों तक चलेगा. यात्रा में 1051 कन्याएं शामिल थीं. यात्रा हनुमान मंदिर से शुरु होकर शोभन व बसंतपुर गांव का भ्रमण किया. बूढ़ी गंडक नदी के बसंतपुर घाट पहुंच कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया. कलश यात्री वापस यज्ञ स्थल पहुंचे. पताका के साथ श्रीराम, व वीर हनुमान के ध्वज से इलाका पट गया. शुक्रवार से 26 अप्रैल तक संत जगतगुरू स्वामी राघवाचार्य रामकथा कहेंगे. मौके पर भाजपा नेता सुशील चौधरी, जिपा स्वर्णिमा सिंह, मुनाई बाबू, बालेश्वर राय, उपेंद्र सिंह, मुखिया रविन्द्र प्रसाद महतो, पूर्व मुखिया शिवशंकर चौधरी, पैक्स अध्यक्ष मुक्ति नारायण झा, राघवेंद्र कुमार झ, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष राम नारायण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुशवाहा, बमभोला सिंह, लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष पिंटू सिंह, अशोक झा, पवन कुमार मिश्रा, शशिकांत झा चुनचुन, डॉ संजय राय, भोला झा, सचिन झा, लालबाबू ठाकुर, सुनील झा, सुनील राय, ललित कुमार सहनी, मनीष झा, शांति झा, अवनीश झा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >