Samastipur News:छठी विजेता व चौथी कक्षा की टीम को उपविजेता का खिताब

पीसी हाई स्कूल पटसा में बाल उत्सव पर छात्र-छात्राओं के लिए कबड्डी आयोजित की गयी. लीग मैच तीसरी व चौथी कक्षा के बीच हुआ.

Samastipur News: हसनपुर : पीसी हाई स्कूल पटसा में बाल उत्सव पर छात्र-छात्राओं के लिए कबड्डी आयोजित की गयी. लीग मैच तीसरी व चौथी कक्षा के बीच हुआ. दूसरा मैच पांचवी और छठी कक्षा के बीच हुआ. पहले मैच में चौथी कक्षा व दूसरे मैच में छठी कक्षा की टीम विजय हुई. उनके बीच फाइनल मुकाबला खेला गया. जिसमें कक्षा छठी की टीम विजेता बनी. चौथी की टीम उप विजेता बनी. इसी तरह दूसरा लीग मैच सातवीं व आठवीं के बीच खेला गया. इसमें आठवीं के छात्र विजय हुए. दूसरा लीग मैच नौवीं व दसवीं कक्षा के बीच हुआ. इसमें दसवीं कक्षा विजय हुआ. फाइनल मुकाबला आठवीं व दसवीं कक्षा के बीच हुआ. जिसमें दसवीं कक्षा विजेता व आठवीं कक्षा के उप विजेता रहे. बालिका वर्ग में भी छठी कक्षा के विजेता व चौथी कक्षा उप विजेता बने. दूसरे ग्रुप में आठवीं की टीम उप विजेता व दसवीं कक्षा विजेता बने. विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी अगले हफ्ते आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर दिये जायेंगे. विद्यालय के निदेशक अमित किशोर राय, दयाशंकर साहू, चंद्रशेखर झा, चंदन कुमार चौधरी, योगानंद मिश्रा, उदयचंद्र मिश्रा, नीरज कुमार चौधरी, अभिभावक गौतम कुमार मिश्रा, पूजा कुमारी, राहुल कुमार द्वारा सम्मानित किया गया. मौके पर छात्र विनायक कुमार, निरंजन कुमार, शोभित कुमार, मयंक चौहान, आयुष चौहान, ऋतुराज, अंकित कुमार, राहुल कुमार, हर्ष, अंकित कुमार, यशराज, आनंद कुमार, अमित कुमार, राहुल कुमार, रोशन कुमार को पुरस्कृत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >