Samastipur News:मृतक की पत्नी ने दर्ज करायी हत्या की प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर में दो दिन पूर्व हुई हत्या के मामले में मृतक की पत्नी मीता देवी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Samastipur News: कल्याणपुर: थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर में दो दिन पूर्व हुई हत्या के मामले में मृतक की पत्नी मीता देवी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिसमें पांच लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. जिसमें मुख्य अभियुक्त स्व. दयाराम साहनी का पुत्र राम जन्म सहनी को बनाया गया है. अन्य अभियुक्तों में गांव के ही पिंटू राय ,पवन साहनी ,सोनू साहनी व कृष्णा साहनी का नाम शामिल हैं. मामले में मृतक की पत्नी का बताना है कि उसका पति बांध पर बैठा हुआ था. इसी बीच एक बाइक व एक स्कूटी पर सवार 5 से 6 की संख्या में अपराधियों ने गाली गलौज आरंभ कर दिया. जिसका विरोध करने पर रामजन्म साहनी के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई. जिसके कारण उसके पति को चार गोलियां लगी और उसकी मौत हो गई. राम जन्म सहनी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई कर दी. जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. जबकि शेष चार पांच अन्य मौके का फायदा उठाकर फायरिंग करते फरार हो गये. मामले में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा का बताना है कि मृतक की पत्नी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पांच को नामजद व दो अन्य के विरुद्ध हत्या की प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है. पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >