Samastipur News:तैयारी पूरी, ईवीएम में आज कैद होगा 108 प्रत्याशियों के ताज का फैसला

जिला बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर पूरी तरह तैयार है. लोकतंत्र के महापर्व को लेकर उत्सवी माहौल है.

Samastipur News:समस्तीपुर: जिला बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर पूरी तरह तैयार है. लोकतंत्र के महापर्व को लेकर उत्सवी माहौल है. जिले 3603 मतदान केन्द्रों पर जिले के दसों विधानसभा क्षेत्र के 2940776 मतदाता 108 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. जिले के दो विधानसभा से बिहार सरकार के दो मंत्री के भी ताज का फैसला होगा. इस बार जिले में 1568036 पुरुष, 1372711 महिला मतदाता के साथ-साथ 29 थर्ड जेंडर मतदान में भाग लेंगे. मंगलवार की शाम छह से जिले के दसों विधानसभा क्षेत्र में प्रचार का शोर थम गया है. प्रत्याशी डोर टू डोर जाकर संपर्क कर रहे हैं.मतदाताओं को साधने की हर संभव कोशिश चल रही है. सबसे अधिक तोड़ जोड़ बुधवार की रात में होगी. वोटरों के सेंधमारी की पुरजोर कोशिश होगी.

– 3603 मतदान केन्द्रों पर 2940776 मतदाता करेंगे मतदान

हर प्रत्याशी व उसके समर्थक वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश में लगे हैं. इधर चुनाव आयोग भी धनबल के दुरुपयोग को रोकने के लिये पूरी चाैकसी बरत रही है. जगह-जगह ड्रॉप गेट पर चेकिंग चल रही है. रात के अंधेरे में कोई खेल नहीं हो आयोग की इस पर भी पूरी नजर है. जिले के 131- कल्याणपुर से 08,132- वारिसनगर से 13, 133- समस्तीपुर से 12, 134- उजियारपुर से 15, 135- मोरवा से 09, 136- सरायरंजन से 08, 137- मोहिउद्दीननगर से 12, 138- विभूतिपुर से 14, 139- रोसड़ा से 06 तथा 140 – हसनपुर से 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

कहां कितने मतदाता करेंगे प्रत्याशी के भाग्य का फैसला

131- कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में 171646 पुरुष मतदाता और 153004 महिला मतदाता 403 बूथों पर, 132- वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र में 173153 पुरुष मतदाता और 151590 महिला मतदाता 400 बूथों पर, 133- समस्तीपुर 146646 पुरुष मतदाता तथा 128211 महिला मतदाता 322 बूथों पर, 134- उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में 165854 पुरुष मतदाता और 144052 महिला मतदाता 367 पर बूथाें पर, 135- मोरवा विधानसभा क्षेत्र में 143202 पुरुष मतदाता और 125357 महिला मतदाता 345 बूथों पर, 136- सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में 151222 पुरुष मतदाता और 131422 महिला मतदाता 332 बूथाें पर, 137- मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र में 138091 पुरुष मतदाता और 121477 महिला मतदाता 317 बूथों पर,138- विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र में 146872 पुरुष मतदाता और 128128 महिला मतदाता 338 बूथों पर, 139- रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में 176717 पुरुष मतदाता और 154514 महिला मतदाता 413 बूथों पर तथा 140 – हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में 154633 पुरुष मतदाता और 134953 महिला मतदाता 366 मतदान केन्द्रों पर मताधिकार का प्रयोग करें.

मतदाता फोटो पहचान पत्र नहीं होने पर कर सकेंगे इसका उपयोग

निर्वाचन आयोग ने मतदाता पहचान पत्र नहीं होने की दशा में 12 प्रकार के वैकल्पिक दस्तावेजों के माध्यम से भी मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा दी गयी है. आयोग द्वारा जारी मतदाता का फोटो युक्त परिचय पत्र के साथ-साथ जो 12 अन्य दस्तावेजों को मान्य किया गया है, उनमें ई-मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक, पोस्ट ऑफिस की फोटो सहित पासबुक, श्रम मंत्रालय के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, पेन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोग्राफ सहित पेंशन दस्तावेज, केंद्र शासन, राज्य शासन, लोक उपक्रम और पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गऐ जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

GIRIJA NANDAN SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >