Samastipur News:अनशनकारियों की बिगड़ी स्थिति, आंदोलन की चेतावनी

रेल विस्तार एवं विकास मंच के बैनर तले रेल कारखाना पर अनिश्चितकालीन अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा.

Samastipur News:समस्तीपुर : रेल विस्तार एवं विकास मंच के बैनर तले रेल कारखाना पर अनिश्चितकालीन अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. जीबछ पासवान की अध्यक्षता में सभा हुई. संचालन रघुनाथ राय ने किया. संबोधित करते हुए माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि रेल प्रशासन माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करे एवं रेल अस्पताल को केंद्रीय अस्पताल का दर्जा दे. माकपा नेता सत्यनारायण सिंह ने कहा कि कर्पूरीग्राम-ताजपुर-महुआ-भगवानपुर, केबल स्थान-कर्पूरीग्राम, दलसिंहसराय-पटोरी, मुक्तापुर-कुशेश्वर धाम नई रेल लाइन योजना को मंजूरी देकर कार्य शुरू कराये. रघुनाथ राय ने कहा कि समस्तीपुर चीनी मिल, पेपर मिल की तरह रेल प्रशासन समस्तीपुर रेल कारखाना को खत्म करने की साज़िश कर रही है. विश्वनाथ सिंह हजारी ने कहा कि समस्तीपुर चीनी मील, पेपर मील की तरह अंग्रेज जमाने 1981 में स्थापित रेल कारखाना को साजिश के तहत रेल प्रशासन खत्म करना चाह रही है. अनशनकारी उपेंद्र राय, रामविनोद पासवान एवं अशोक राय ने मांग माने जाने तक अनशन जारी रखने का संकल्प लिया. इधर, भीषण गर्मी के कारण अनशनकारियों की स्थिति बिगड़ने एवं रेल प्रशासन द्वारा अनशनकारियों की सुनी नहीं लेने से आक्रोशित मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने 24 सितंबर को 2 बजे से पुतला दहन करने, 25 सितंबर को शाम 5 बजे से मशाल जुलूस निकालने, 26 सितंबर को डीआरएम के समक्ष प्रदर्शन करने, 27 सितंबर को 12 बजे से रेल हड़ताल करने आदि आंदोलन करने की चेतावनी दी है. मौके पर लोक उपक्रम मोर्चा के शशिभूषण शर्मा, भाकपा माले के उमेश कुमार, साधुशरण यादव, राजद के राकेश ठाकुर, शाहीद हुसैन, मो. अकबर अली, माकपा के रघुनाथ राय, अनिल कुमार, भाकपा के सुधीर कुमार देव, कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह हजारी, सुरेंद्र राम, राजेंद्र राय, अरुण कुमार, मनोज कुमार राय, राजेंद्र राय, अरुण कुमार, सुशील कुमार राय, रेलकर्मी अरविंद कुमार, पिंकू पासवान, ट्रेड यूनियन नेता संतोष कुमार निराला, मिथिलेश कुमार राय, अविनाश कुमार, शंकर राय, शंकर प्रसाद साह, चंदन सहनी, शंकर राम आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >