Samastipur News:कमिश्नर ने किया बूथों का भौतिक सत्यापन

प्रखंड क्षेत्र के कोयलाम कपूरपट्टी समेत कई मतदान केंद्रों का सोमवार को दरभंगा प्रमंडल आयुक्त कौशल किशोर ने भौतिक सत्यापन किया.

Samastipur News:कल्याणपुर : प्रखंड क्षेत्र के कोयलाम कपूरपट्टी समेत कई मतदान केंद्रों का सोमवार को दरभंगा प्रमंडल आयुक्त कौशल किशोर ने भौतिक सत्यापन किया. कमिश्नर ने सत्यापन समस्तीपुर से लौटने के क्रम में किया. इसमें जगह-जगह कई आवश्यक निर्देश भी दिये. आयुक्त ने मतदान केंद्र 93 कोयलाम कपूरपट्टी का निरीक्षण किया. आवश्यक सुविधाओं में कई प्रकार की कमी देख कर इसे तत्काल दूर करने का निर्देश दिया. आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया. मतदान केंद्र पर पानी, बिजली, रैंप के साथ मतदान केंद्र पर आवागमन को सुगम बनाने का आवश्यक निर्देश दिया. मौके पर डीएम रोशन कुशवाहा, एसडीओ दिलीप कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी कुमोद रंजन, बीडीओ देवेंद्र कुमार, सीओ शशि रंजन उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >