Samastipur News:मंडल कारा हुआ छठमय, गूंज रहे हैं छठी मैया के गीत

लोक आस्था का पर्व छठ मंडल कारा की ऊंची दीवारों को भी नहीं रोक सका. मंडल कारा में इस बार 74 बंदी व्रत रखकर सूर्य उपासना कर रहे हैं.

Samastipur News:समस्तीपुर :

लोक आस्था का पर्व छठ मंडल कारा की ऊंची दीवारों को भी नहीं रोक सका. मंडल कारा में इस बार 74 बंदी व्रत रखकर सूर्य उपासना कर रहे हैं. इनमें 54 महिला और 20 पुरुष बंदी शामिल हैं. छठ गीतों की मधुर गूंज से मंडल कारा परिसर भक्तिमय हो गया है. कारा प्रशासन ने सभी व्रतियों को नया कपड़ा और पूजा सामग्री उपलब्ध कराई है. रविवार को सभी व्रती निराहार रहकर शाम को खरना किया. जबकि सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे. कारा अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने बताया कि छठ बिहार की आत्मा से जुड़ा पर्व है. यह सिर्फ पूजा नहीं, आत्मशुद्धि और समर्पण का प्रतीक है. बंदियों की श्रद्धा देखकर गर्व होता है कि आस्था की लौ सलाखों के भीतर भी जलती है. मंडल कारा के अंदर बने पोखर की साफ-सफाई शुरू कर दी गई है. फिर बंदियों द्वारा इसे सजाया जायेगा. जेलर मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि महिला व पुरुष बंदियों के बीच वस्त्र व पूजन सामग्री का भी वितरण कर दिया गया है. कारा परिसर में छठ घाट का निर्माण किया गया है. कारा प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित कराया जा रहा है कि व्रतियों की अराधना पूरे विधि विधान के साथ पूरी की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >