The asked rate of sugarcane is Rs 550 per quintal: गन्ना उत्पादक संघ प्रति क्विंटल 550 रुपये मांगा रेट

The asked rate of sugarcane is Rs 550 per quintal.

The asked rate of sugarcane is Rs 550 per quintal. समस्तीपुर : बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ की बैठक हसनपुर चीनी मील निकट एक निजी विद्यालय में हुई. अध्यक्षता शंभु यादव ने की. राज्य उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह थे. रिपोर्ट संजीत कुमार ने पेश की. ऊपरी कमेटी का रिपोर्ट पेश करते हुए राज्य उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि गन्ना किसानों ने खेती करते हैं मुनाफे के लिए. लेकिन, मुनाफे की बात तो दूर लागत पूंजी भी सरकार की नीति के कारण वापस नहीं मिल पाती है. उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय ईख उत्पादक केन्द्रीय कमेटी ने फैसला लिया है कि गन्ना किसानों को 550 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान हो. चीनी के साथ बचे अवशेष से निर्मित खाद, इथनौल, छोटा अन्य मुनाफे में 50% किसानों को देने की मांग रखी. मांगों पर मिल प्रबंधक से प्रतिनिधिमंडल मिलने का निर्णय हुआ. वार्ता सम्मान जनक नहीं होने पर प्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर जयजयराम यादव, रामलखन महतो, अखिलदेव भारती, रामलगन राय, छोटू भारद्वाज, विपिन कुमार, नवल किशोर राय थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >