Samastipur News:कृषि योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने का लक्ष्य

भाजपा किसान मोर्चा उत्तरी मंडल कमेटी कार्यसमिति सदस्यों की बैठक जिला कार्यालय में रविवार को हुई.

Samastipur News:समस्तीपुर: भाजपा किसान मोर्चा उत्तरी मंडल कमेटी कार्यसमिति सदस्यों की बैठक जिला कार्यालय में रविवार को हुई. इसमें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर किसानों को जानकारी साझा करने के लिए प्रेरित किया गया.

– भाजपा किसान मोर्चा उत्तरी मंडल कमेटी के कार्यसमिति सदस्यों की बैठक

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने कहा कि किसानों के उत्थान और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार निरंतर काम कर रही है. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, सिंचाई योजनाएँ और मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचना भाजपा का संकल्प है. भाजपा जिलाध्यक्ष (उत्तरी) श्रीमती नीलम सहनी ने कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर किसानों को सरकार से संचालित कृषि योजनाओं के बारे में जानकारी देने और किसानों की समस्या को जानने का सुझाव दिया. दक्षिणी मंडल के जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने कहा कि किसान मोर्चा की प्राथमिकता प्रत्येक किसान को सरकार की जनहितकारी योजनाओं से जोड़ना है. वहीं जिला प्रभारी पूजा सिंह, महामंत्री सुनील कुमार राय, सुनील गुप्ता, मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर बल दिया. बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने की. मौके पर जिला उपाध्यक्ष देवानंद प्रसाद यादव, महामंत्री प्रवीण कुमार कन्हैया, मनोरंजन कुमार, नंदकुमार सिंह, रमाकांत सिंह, नुनु चौधरी, किरण वेदी झा, प्रशांत यादव, पिंकी यादव, मोहन कुमार, प्रभात कुमार, मौसम कुमारी, राजेश कुमार, कुंदन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >