मक्का खेत में अचेत मिली किशोरी, पीएचसी में भर्ती

विभूतिपुर. प्रखंड के कापन वार्ड पांच में सोमवार की सुबह मक्का खेत के मेड़ पर 14 वर्षीय किशोरी अचेत अवस्था में मिली. जिससे स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.

विभूतिपुर. प्रखंड के कापन वार्ड पांच में सोमवार की सुबह मक्का खेत के मेड़ पर 14 वर्षीय किशोरी अचेत अवस्था में मिली. जिससे स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने उसे मक्का खेत की मेड़ से उठा कर गांव लाया. साथ ही, इसका फोटो खींचकर पहचान के लिए वायरल किया. इसकी जानकारी एंबुलेंस कर्मी को देते हुए इलाज के लिए विभूतिपुर सीएचसी में भेज दिया. जानकारी होने पर परिजन विभूतिपुर सीएचसी पहुंच कर किशोरी को अपने घर लेकर चले गये. परिजनों ने बताया कि किशोरी की मानसिक स्थिति सही नहीं है. सुबह में कापन गांव स्थित सीएसपी से पैसा निकालने जा रही थी. इसी बीच बेहोश हो गयी. इसका इलाज समस्तीपुर से चल रहा है. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक मो. साजिद ने बताया कि किशोरी अचेत अवस्था में थी. परिजनों द्वारा मानसिक रोग से ग्रसित होना बताया गया है. उसे अपने घर लेकर चले गये. किशोरी की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >