करंट लगने से किशोर की मौत

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर आथर चकहबी में शनिवार को बिजली की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गयी. मृत किशोर की पहचान गांव निवासी अर्जुन राय के पुत्र आयुष कुमार (16) के रूप में हुई है.

सरायरंजन : मुसरिघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर आथर चकहबी में शनिवार को बिजली की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गयी. मृत किशोर की पहचान गांव निवासी अर्जुन राय के पुत्र आयुष कुमार (16) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि किशोर आयुष अपने घर में बिजली की चपेट में आ गया था. जब-तक लोग समझ पाते तब-तक किशोर पूरी तरह झुलस चुका था. परिजन एवं आसपास के लोग आननफानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मुसरीघरारी थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >