Samastipur News:सड़क दुर्घटना में बाइक सवार किशोर की मौत

मथुरापुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर-इलमासनगर पथ पर हांसा पंचायत स्थित काली मंदिर मोड़ के समीप सड़क हादसे बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई.

Samastipur News:वारिसनगर : मथुरापुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर-इलमासनगर पथ पर हांसा पंचायत स्थित काली मंदिर मोड़ के समीप सड़क हादसे बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई. मृतक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर पंचायत वार्ड 7 निवासी इंद्र महतो के पुत्र मोनू कुमार (16) के रूप में हुई है. घटनास्थल से प्राप्त सूचना के अनुसार मंगलवार की देर संध्या मोनू बाइक लेकर अपने घर से समस्तीपुर की ओर जा रहा था. इसी बीच घटना स्थल पर विपरीत दिशा से आ रही एक मालवाहक पिकअप गाड़ी से टकरा गया. घायलावस्था में ग्रामीण इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों से गंभीर स्थिति देख डीएमसीएच रेफर कर दिया. दरभंगा ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >