कालबद्ध प्रोन्नति को लेकर शिक्षक संघ की बीडीओ से मुलाकात, शीघ्र कार्रवाई की मांग

समस्तीपुर में नियोजित शिक्षकों ने अपनी कालबद्ध प्रोन्नति की संचिका प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को सौंप दी है. संघ के प्रतिनिधियों ने प्रशासनिक प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर प्रोन्नति का लाभ देने का अनुरोध किया है.

Samastipur News: बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की प्रखंड इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) डॉ. नवकंज कुमार से मुलाकात की. इस दौरान संघ की ओर से नियोजित शिक्षकों की कालबद्ध प्रोन्नति से संबंधित संचिका बीडीओ को उपलब्ध कराई गई तथा अग्रेतर कार्रवाई को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

Mohiuddinnagar News: कालबद्ध प्रोन्नति प्रक्रिया पूरी करने की मांग

संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि कालबद्ध प्रोन्नति से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज विभाग को पहले ही उपलब्ध करा दिए गए हैं. अब प्रशासनिक प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर नियोजित शिक्षकों को प्रोन्नति का लाभ दिया जाना चाहिए. उन्होंने इस दिशा में जल्द कार्रवाई का अनुरोध किया.

बीडीओ से हुई विस्तृत वार्ता

प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार से प्रोन्नति प्रक्रिया में आ रही औपचारिकताओं पर भी चर्चा की. शिक्षकों ने अपेक्षा जताई कि संबंधित संचिका पर आवश्यक कार्रवाई जल्द पूरी कर लंबित मामलों का समाधान किया जाएगा.

शिक्षक संघ के पदाधिकारी रहे मौजूद

मुलाकात के दौरान बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, प्रखंड कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, हेमंत सिंह, धर्मवीर कुमार, मो. हसीब, अवनीश कुमार उर्फ नागमणि, धर्मेंद्र सहनी तथा प्रिंस अविनाश सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Krishan mohan pathak

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >