समस्तीपुर में शिक्षकों की चेतावनी, समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

समस्तीपुर में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है. सेवा पुस्तिका, बकाया वेतन और पे फिक्सेशन जैसी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई है.

Samastipur News: मोहिउद्दीननगर में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की प्रखंड इकाई ने मंगलवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) कार्यालय में ज्ञापन सौंपा. संघ ने सेवा पुस्तिका का संधारण, बकाया वेतन एवं एरियर भुगतान, पे फिक्सेशन सहित शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की.

समस्याओं के समाधान में देरी पर जताई नाराजगी

संघ के सचिव विकेश कुमार ने कहा कि लंबे समय से शिक्षकों की विभिन्न समस्याएं लंबित हैं, जिससे शिक्षकों में असंतोष बढ़ता जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से कई बार मिलकर समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है.

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हित में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे शिक्षकों में निराशा का माहौल है.

मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा आंदोलन

शिक्षक संघ ने चेतावनी दी कि यदि विभाग का रवैया इसी तरह बना रहा और लंबित समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो शिक्षक आंदोलन करने को विवश होंगे.

ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के दयानंद कुमार भगत, हेमंत कुमार सिंह, मुकेश कुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >