Samastipur News:वेतन भुगतान नहीं होने से शिक्षकों में नाराजगी

जिला शिक्षा विभाग का डीपीओ स्थापना संभाग लगातार अपनी कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में है.

Samastipur News:समस्तीपुर : जिला शिक्षा विभाग का डीपीओ स्थापना संभाग लगातार अपनी कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में है. वित्त विभाग और शिक्षा विभाग द्वारा 25 से वेतन का भुगतान का आदेश किये जाने बाद भी अभी तक शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं किया जा सका है. जबकि नवरात्रि समाप्ति की ओर है. जहां कार्यरत शिक्षक दुर्गापूजा में वेतन भुगतान को लेकर परेशान हैं वहीं स्थानांतरण में आये-गये और त्यागपत्र वाले शिक्षक एलपीसी इन-आउट एवम कंवर्जन को लेकर परेशान हैं. बीते दिन स्थानांतरित और त्यागपत्र देने वाले शिक्षकों का दिनभर कार्यालय पर एलपीसी इन-आउट को लेकर जमावड़ा लगा रहा. ऐसे शिक्षक खाते में बिना डिमांड के आयी राशि को लौटाने को लेकर परेशान थे वही कार्यालय में उनकी कोई सुधि नहीं ले रहा था. पूर्णिया से आये एक शिक्षक का कहना है कि चार माह पूर्व टीआरई 3 में योगदान के बाद वहां से कंवर्जन मोड में प्राण नंबर को इनएक्टिव कराने के बाद डीपीओ स्थापना आफिस में एक्टिव कराने के लिए सारे कागजात को जमा कर दिया गया लेकिन अभी तक नहीं होने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है. जबकि टीआई 3 के अधिकांश शिक्षकों का वेतन भुगतान हो भी गया है. सूत्रों की माने तो एलपीसी इन-आउट और कंवर्जन के मामले में डीपीओ स्थापना कार्यालय से जुड़े लोगों द्वारा राशि की मांग की जा रही है. कार्यालय के कर्मी और उनके एजेंट इस काम मे ज्यादा सक्रिय दिखाई पड़ते हैं. वही ऐसे शिक्षकों को डीपीओ स्थापना शाखा द्वारा बिना मांग के वेतन की राशि भेज दिया गया है. जिला में दर्जनों शिक्षकों के त्यागपत्र, निलंबन अवधि में भी कार्यालय द्वारा पूरी राशि का भेजा जाना कहीं ना कहीं स्थापना पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है. साथ ही सरकार के राजकोष की क्षति है. शिक्षक संगठनों का कहना है कि डीपीओ स्थापना के पास डाटा पहले से उपलब्ध है तो ऐसे में प्रखंड से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर इस कार्य को संपादित कर देना चाहिए. एक काम को लेकर शिक्षको का कार्यालय का चक्कर लगाना कहीं से ठीक नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >