Samastipur News:शिक्षिका शुभम को मिला टीचर ऑफ द मंथ का अवार्ड

प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में पदस्थापित शिक्षिका शुभम कुमारी को शिक्षा विभाग द्वारा टीचर ऑफ द मंथ अवार्ड दिया गया है.

Samastipur News: सरायरंजन : प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में पदस्थापित शिक्षिका शुभम कुमारी को शिक्षा विभाग द्वारा टीचर ऑफ द मंथ अवार्ड दिया गया है. बता दें कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग के द्वारा यह नई पहल है. इसके तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है. यह पुरस्कार हर महीने उन शिक्षकों को दिया जाता है जिसने शिक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. इसके अलावा यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और नवाचार को बढ़ावा देने में भी मदद करता है. इस पुरस्कार को पाकर शिक्षिका शुभम कुमारी काफी खुश हैं. उन्होंने बताया कि प्रशस्ति पत्र पाकर उन्हें एक नई ऊर्जा मिली है. इससे और बेहतर शिक्षण कार्य करने की उन्हें प्रेरणा मिलेगी. एचएम अखिलेश ठाकुर, राज कुमार, आरती कुमारी, रिंकू कुमारी आदि ने बधाई दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >