विभूतिपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरी वारदात, शिक्षिका से सोने की चेन झपटी

विभूतिपुर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरी वारदात से दहशत का माहौल है. शिवनाथपुर में बाइक सवार बदमाशों ने एक शिक्षिका के गले से सोने की चेन झपट ली. यह घटना ज्वेलर्स दुकान में लूट के प्रयास के 24 घंटे के भीतर हुई है.

Samastipur News: विभूतिपुर थाना क्षेत्र में दिनेश ज्वेलर्स एंड सन्स में लूट के प्रयास और गोलीबारी की घटना के 24 घंटे के भीतर ही बाइक सवार बदमाशों ने एक शिक्षिका के गले से सोने की चेन झपट ली. घटना के बाद बदमाश सिंघियाघाट-दलसिंहसराय मुख्य पथ की ओर फरार हो गए. मामले में पुलिस पीड़िता के आवेदन के आधार पर जांच कर रही है.

शिवनाथपुर में वारदात को दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार, सिंघियाघाट निवासी शिक्षिका ममता कुमारी शिवनाथपुर सब्जी मंडी रोड के किनारे खड़ी थीं. इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे. पीड़िता के अनुसार, दोनों युवकों ने पहले कुछ देर तक आसपास रेकी की और फिर मौका मिलते ही उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए.

यह भी पढ़ें: विभूतिपुर में ज्वेलर्स दुकान में लूट की कोशिश, संचालक को गोली मारकर बदमाश हुए फरार

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता तथा स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने बदमाशों के भागने की दिशा और अन्य तथ्यों की जानकारी भी जुटाई.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पीड़िता ममता कुमारी ने विभूतिपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस के अनुसार, आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बाइक सवार बदमाशों की पहचान की जा सके.

लगातार दूसरी वारदात से लोगों में दहशत

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले सिंघियाघाट पंचवटी चौक स्थित दिनेश ज्वेलर्स एंड सन्स में लूट के प्रयास के दौरान अपराधियों ने दुकान संचालक दिनेश साह को गोली मारकर घायल कर दिया था. उस मामले की जांच अभी जारी है. इसी बीच 24 घंटे के भीतर हुई चेन झपटमारी की घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >