एक माह में दो लाख से अधिक युवाओं को माय भारत से जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर में माय भारत अभियान के तहत एक महीने में दो लाख से अधिक युवाओं को जोड़ने और सरकारी योजनाओं का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

प्रतिनिधि, समस्तीपुर : मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में समाहरणालय परिसर में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक की गई. बैठक माय भारत के जिला युवा अधिकारी सह जिला सलाहकार समिति की सचिव विजेता मजूमदार,विवेक कुमार शर्मा जीएम डीआईसी सह जिला खेल पदाधिकारी, राहुल आनंद जिला नियोजन पदाधिकारी,जूही कुमारी जिला कला संस्कृति पदाधिकारी, उदय शंकर एलडीएम कार्यालय,नीरजेश कुमार डीपीओ जिला गंगा समिति, एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ शालिनी कुमारी भवांशिका समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर, मणिभूषण ठाकुर ने बैठक में भाग लिया. जिला युवा अधिकारी द्वारा सभी को माय भारत अंतर्गत संचालित योजनाओं के बारे में पीपीटी के माध्यम से प्रेजेंटेशन दिया.साथ ही सलाहकार समिति के सदस्यों द्वारा अपना अपना मंतव्य दिया. बैठक का उद्देश्य आगामी एक माह में दो लाख से अधिक युवाओं को माय भारत समस्तीपुर से जोड़ना है और उन्हें विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ना, प्रशिक्षित करना और लाभ पहुंचाना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Girija nandan sharma

Published by: Prem kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >