समस्तीपुर: ताजपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन लोग जख्मी

समस्तीपुर के ताजपुर फोरलेन पर कार और टोटो की जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल टोटो चालक को समस्तीपुर रेफर किया गया है. पढ़ें पूरी खबर…

समस्तीपुर, ताजपुर से मुकुल उपाध्याय की रिपोर्ट

Samastipur News: ताजपुर थाना क्षेत्र के रामापुर महेशपुर बलुआही पोखर के सामने फोरलेन पर शुक्रवार को कार और टोटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में टोटो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए.

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही ताजपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

टोटो चालक की हालत गंभीर

घायलों में टोटो चालक की पहचान थाना क्षेत्र के गुनाई बसही गांव निवासी 22 वर्षीय नंद कुमार सहनी के रूप में हुई है.

स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर कर दिया.

कार सवार भी हुए घायल

हादसे में कार में सवार एक महिला और एक पुरुष भी चोटिल हुए. हालांकि घटना के बाद दोनों कार से निकलकर वहां से चले गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी तेज थी, जिससे टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

पुलिस ने वाहन किया जब्त

ताजपुर पुलिस ने मौके से टोटो और कार को जब्त कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि फोरलेन पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >