पूसा में स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक, हर वार्ड में रोजाना कचरा उठाने के निर्देश

पूसा प्रखंड मुख्यालय में स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा की गई. बीडीओ ने सभी पंचायतों के हर वार्ड से प्रतिदिन कचरा उठाने और निर्धारित शुल्क लेने के निर्देश दिए.

Samastipur News: पूसा प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रविश कुमार रवि ने की. इसमें सभी पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की प्रगति की समीक्षा की गई.

अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था की हुई समीक्षा

बैठक में वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट (डब्ल्यूपीयू), ई-रिक्शा और पैडल रिक्शा की क्रियाशीलता की समीक्षा की गई. इसके अलावा शौचालय निर्माण से जुड़े आवेदनों की जांच, ऑनलाइन प्रविष्टि और जियो टैगिंग की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा हुई.

रोजाना गीला और सूखा कचरा उठाने के निर्देश

बीडीओ ने सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि पंचायतों के प्रत्येक वार्ड में पैडल रिक्शा के माध्यम से गीले और सूखे कचरे का प्रतिदिन नियमित उठाव सुनिश्चित कराया जाए.

उन्होंने कहा कि जिन घरों से कचरा उठाया जाता है, उनसे निर्धारित 30 रुपये उपयोगिता शुल्क लिया जाए और उसके बदले स्वच्छता कर्मी द्वारा रसीद (पर्ची) अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए.

कई अधिकारी और पर्यवेक्षक रहे मौजूद

बैठक में प्रखंड समन्वयक दीपिका भारती, चंदन कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक संतोष कुमार, सुधाकर कुमार, पप्पू कुमार, शत्रुध्न कुमार, दुर्गेश कुमार, रवि कुमार, जितेंद्र कुमार, करन कुमार, शबाना खातून, सीता कुमारी, राकेश कुमार, अनुभव कुमार और मो. निराले सहित अन्य मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Subash chandra ku

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >