Samastipur News:पर्यवेक्षकों को पल्स पोलियो अभियान को लेकर मिला प्रशिक्षण

पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण मिला. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया.

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में शनिवार को पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण मिला. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया. इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने पर्यवेक्षकों से कहा कि आगामी 12 अक्टूबर से आयोजित अभियान में शून्य से 5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी. इसमें सभी अपनी भूमिकाएं सुनिश्चित करें. यूनिसेफ के बीएमसी अजय कुमार सिंह एवं डब्लूएचओ के दिलीप ठाकुर ने पिछले अभियानों की उपलब्धियां एवं चुनौतियां पर चर्चा की. साथ ही अभियान का महत्व एवं इसे सफल करने की रणनीति पर व्यापक दिशा-निर्देश दिये गये. डाटा एंट्री ऑपरेटर नवनीत कुमार ने बताया कि अभियान के तहत करीब 29000 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी. इधर, एचपीवी टीकाकरण को लेकर प्रखंड की 270 किशोरियों को टीका लगाया गया. इस मौके पर सुनील कुमार, संगीता कुमारी, रीता कुमारी, अनिता कुमारी, संध्या कुमारी, पूनम कुमारी, मणि राम, नूतन कुमारी, नेहा कुमारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >