Samastipur News:हसनपुर में 78.4 मिमी हुई वर्षा, तेज हवा से गन्ना फसल धराशायी

खंड क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली है.

Samastipur News:हसनपुर : प्रखंड क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली है. दूसरी तरफ फसलों के लिए वर्षा अमृत साबित हुआ. बता दें कि सोमवार की दोपहर बाद से शुरु हुई बारिश मंगलवार को भी हुई. इससे किसानों में खुशी का आलम है. जो किसान सिंचाई के चिंतित रहते थे उन्हें वर्षा होने से राहत मिली है. आर्थिक फायदा व शारीरिक परिश्रम से छुटकारा मिल गया है. दूसरी ओर मंगलवार की सुबह वर्ष के साथ हवा होने के कारण गन्ना के फसल लंबे होने से कई किसानों के गन्ना फसल काफी गिर गये. जिससे किसानों को काफी नुकसान होने का अनुमान है. चीनी मिल के उपमहाप्रबंधक गन्ना रामाशंकर प्रसाद ने बताया कि गन्ना फसल गिरने से किसान को 25 से 30 प्रतिशत वजन में कमी आयेगी. अगले साल की खूंटी गन्ने की फसल अच्छी नहीं होगी. खेत में चूहों का आगमन ज्यादा हो जाता है. गन्ना कटाई हेतु लागत बढ़ जाती है. उन्होंने किसानों से मौसम खुलने के साथ ही गिरे हुए गन्ना फसल की बधाई करवाने की अपील की. उन्होंने कहा कि गन्ना बधाई होने से गन्ना फसल गिरने का खतरा नहीं रहता है. इसलिए जिनका भी गन्ना गिरा है, वे मौसम खुलने के साथ ही बिना विलंब किये गन्ना फसल की बधाई करवायें ताकि उनकी फसल को फायदा मिले. उन्हें आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़े. किसान सलाहकार सुभाष चंद्र झा उर्फ विदुर झा ने बताया कि वर्षा होने से गन्ना फसल के साथ-साथ धान, सब्जी की खेती किसानों को काफी फायदा हुआ है. उन्होंने बताया कि अत्यधिक बारिश होने से निचले खेतों में लगे सब्जी के फसल को थोड़ी नुकसान जरूर हुआ है. एटीएम अवधशरण यादव ने बताया कि मंगलवार की सुबह 78.4 मिमी वर्षा मापी गई है. उन्होंने बताया की काफी दिनों से वर्षा नही होने से किसान मायूस थे. ऐसे में वर्षा किसानों के लिए अमृत साबित हुआ. उन्होंने कहा कि सिंचाई से अधिक वर्षा से फसल को फायदा मिलता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >