गोपलिया घाट पर स्नान के दौरान इंजीनियरिंग छात्र की डूबने से मौत

गोपलिया घाट पर एक दुखद घटना में, इंजीनियरिंग छात्र प्रिंस यादव की नहाते समय डूबने से मौत हो गई. दो दोस्तों के डूबने के प्रयास को स्थानीय लोगों ने विफल कर दिया.

Mohiuddinnagar News: मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के वाया नदी स्थित गोपलिया घाट पर शुक्रवार की शाम स्नान के दौरान एक छात्र की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के शिवू टोल निवासी विपिन यादव के पुत्र प्रिंस यादव (21) के रूप में हुई है.

दोस्तों के साथ घूमने आया था छात्र

जानकारी के अनुसार, प्रिंस यादव अपने साथियों के साथ सरायरंजन स्थित रामजानकी इंजीनियरिंग कॉलेज से बाइक पर पटोरी के रास्ते घूमने निकला था. रास्ते में अचानक बारिश शुरू होने पर सभी भीग गए. इसके बाद वे गोपलिया घाट स्थित सीढ़ी घाट पर स्नान करने लगे.

इसी दौरान प्रिंस गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा.

दो साथियों को स्थानीय लोगों ने बचाया

प्रिंस को बचाने के प्रयास में उसके दो अन्य साथी भी पानी में डूबने लगे. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने प्रिंस को भी गहरे पानी से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया.

सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

सीएचसी में डॉ. इंद्रेश कुमार की निगरानी में प्रिंस यादव को सीपीआर दिया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी.

थानाध्यक्ष सचिन कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष अन्नू सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Girija nandan sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >