Samastipur News:सतमलपुर में पानी भरे गड्ढे में डूबने से छात्र की मौत

थाना क्षेत्र के सतमलपुर पंचायत स्थित कबीर चिमनी के नजदीक पानी भरे एक गड्ढे में डूबने से 12 साल के छात्र की मौत हो गई.

Samastipur News:वारिसनगर : थाना क्षेत्र के सतमलपुर पंचायत स्थित कबीर चिमनी के नजदीक पानी भरे एक गड्ढे में डूबने से 12 साल के छात्र की मौत हो गई. मृतक की पहचान सतमलपुर पंचायत के वार्ड 1 बाड़ा टोला निवासी नीरज कुमार पासवान के पुत्र अंकित कुमार (12) के रूप में की गई है. मृतक गांव के ही उमवि टांरी में पांचवी कक्षा का छात्र था. जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब 10 बजे वह अपने दादा एवं मां के साथ जानवर का चारा लाने कबीर चिमनी के पास महारा चौर में गया था. जहां बगल में गड्ढा में स्नान करने चला गया. स्नान करने के दौरान ज्यादा पानी में चले जाने से उसकी मौके पर मौत हो गई. ग्रामीणों के द्वारा उसे गड्ढे से निकाल कर डॉक्टर के पास ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसकी जानकारी स्थानीय थाने को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है. इधर, घटना के बाद मृत छात्र के घर में कोहराम मचा हुआ है. वहीं उसके विद्यालय के शिक्षक व सहपाठी भी घटना से आहत नजर आ रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >