Samastipur News:जिलाधिकारी ने जनसुनवाई को लेकर जारी किये सख्त निर्देश

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने मुख्य सचिव, बिहार के निर्देशों के आलोक में अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की.

Samastipur News:समस्तीपुर : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने मुख्य सचिव, बिहार के निर्देशों के आलोक में अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की. डीएम ने जनसुनवाई को लेकर सख्त निर्देश जारी किया है. कहा है कि प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को जनता की समस्याओं का समाधान किया जायेगा. सभी स्तर के पदाधिकारियों को निर्धारित दिनों को कार्यालय में उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है. शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु शिकायत पंजी संधारित की जाएगी. एक से अधिक प्रभार वाले पदाधिकारियों को रोस्टर जारी करना होगा. जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय, प्रखंड स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे और जनता की समस्याओं को सुनेंगे. जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि इस समय-सारणी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो. बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि प्रत्येक कार्यालय में एक ””””””””शिकायत पंजी”””””””” का संधारण अनिवार्य रूप से किया जाएगा. इस पंजी में प्राप्त शिकायतों का विवरण और उन पर की गई कार्रवाई की अद्यतन स्थिति दर्ज की जाएगी. समय-समय पर वरीय अधिकारियों द्वारा इस पंजी की जांच की जाएगी ताकि जवाबदेही तय की जा सके.प्रभार वाले पदाधिकारियों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है. ऐसे पदाधिकारी जो एक से अधिक विभागों या क्षेत्रों के प्रभार में हैं, उनके लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि वे अपना रोस्टर तैयार करेंगे. इस रोस्टर के माध्यम से आम जनता को यह स्पष्ट जानकारी दी जाएगी कि पदाधिकारी किस दिन किस कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे. इस सूचना को कार्यालय के सूचना पट्ट एवं अन्य माध्यमों से सार्वजनिक किया जाएगा. बैठक में अपर समाहर्त्ता ब्रजेश कुमार, उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. इसके अतिरिक्त, सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने-अपने कार्यालयों से जुड़े रहे. जिलाधिकारी ने अंत में सभी पदाधिकारियों को चेताया कि जनसुनवाई में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PREM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >