Samastipur News:राजकीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक को किया गया सम्मानित

प्रधानाध्यापक रामानुराग झा के विद्यालय पहुंचने पर वरीय शिक्षक संतोष पाठक, सहयोगियों, बाल संसद एवं मीना मंच द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया.

Samastipur News:दलसिंहसराय : स्थानीय कुसुमवती कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामानुराग झा के विद्यालय पहुंचने पर वरीय शिक्षक संतोष पाठक, सहयोगियों, बाल संसद एवं मीना मंच द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया. कहा कि राजकीय पुरस्कार मिलना हमारे विद्यालय के लिये गर्व की बात है. उधर, प्रखंड संसाधन केन्द्र दलसिंहसराय में तीन दिवसीय समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण के शुभारंभ के अवसर पर बीइओ प्रभात रंजन ने राजकीय शिक्षक पुरस्कार से 2024 से सम्मानित कुमारी विभा एवं 2025 से सम्मानित रामानुराग झा को पाग, चादर व माला से सम्मानित किया. उन्होंने कहा यह पुरस्कार हमारे लिए व दलसिंहसराय के लिये गर्व की बात है. इस अवसर पर लेखापाल चंदन श्रीवास्तव, डेटा एंट्री आपरेटर अजय कुमार चौधरी, शिक्षक अखिलेश कुमार सिंह, तेज बहादुर सिंह, प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार झा, राकेश कुमार व अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >