Trainee constables parade: समस्तीपुर पुलिस केंद्र में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु सिपाहियों एवं पुलिस कर्मियों की मंगलवार को संयुक्त परेड आयोजित की गई. इस दौरान पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह भी मौके पर मौजूद रहे. उन्होंने जवानों की परेड, अनुशासन, शारीरिक दक्षता और प्रशिक्षण की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया.
Samastipur police: शारीरिक फिटनेस और अनुशासन पर दिया जोर
एसपी ने जवानों को प्रशिक्षण के दौरान सभी निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए. उन्होंने अपनी शारीरिक क्षमता को हमेशा बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया और कहा कि पुलिस सेवा में शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक मजबूती और अनुशासन भी बेहद जरूरी है.
विषम परिस्थितियों में तत्परता से कार्य करने की सीख
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि विषम परिस्थितियों में ड्यूटी के दौरान जवानों को धैर्य और तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होता है. परेड में प्रशिक्षु सिपाहियों और पुलिस कर्मियों ने बढ़-चढ़कर निर्धारित ड्रिल एवं विभिन्न शारीरिक अभ्यासों में हिस्सा लिया.
नियमित अभ्यास का मुख्य उद्देश्य
इस प्रकार की नियमित परेड और शारीरिक अभ्यास का प्रमुख उद्देश्य पुलिसकर्मियों को फील्ड ड्यूटी के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार रखना है. साथ ही, इससे जवानों में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करने की भावना को भी मजबूती मिलती है.
यह भी पढ़ें... शराब लदी कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को रौंदा, कार छोड़कर तस्कर फरार
