Samastipur: एसपी ने आचार संहिता के अनुपालन का दिया निर्देश

पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग किया.

समस्तीपुर. पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग किया. एसपी ने सभी थानाध्यक्ष और पुलिस पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव की तैयारी और आगामी पर्व त्योहार को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए. आदर्श आचार संहिता का अनुपालन पूरी सख्ती कराने की बात कही. विधानसभा चुनाव को लेकर सवंदेनशील बूथों को चिन्हित करन���, वहां माहौल बिगाड़ने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर बॉड डाउन की कार्रवाई का निर्देश दिया. एसपी ने थानावार दर्ज कांडों व उसके निष्पादन के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. लूट, हत्या, दुष्कर्म सहित गंभीर अपराधों से जुड़े फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. बतादें कि विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में 30 चेक पोस्ट बनाए गए हैं. सभी चेकपोस्ट पर पैरामिलिट्री फार्स तैनात रहेगा. चेकपाेस्ट पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी. जिले में 128 लोगों को सीसीए, 10 हजार 238 लोगों के विरुद्ध बीएनएस 135 की कार्रवाई की गयी है. पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है. वहीं दूसरी ओर पुलिस के द्वारा शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला गया. मौके पर मुख्यालय डीएसपी केके दिवाकर, एएसपी संजय पाण्डेय, ट्रैफिक डीएसपी, आशीष राज, साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक सहित सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >