Samastipur : सौर उर्जा पर्यावरण के अनुकूल : एसडीओ

शहर के संत कबीर कालेज में गुरुवार को सौर ऊर्जा जागरूकता कार्यशाला हुई.

Samastipur : समस्तीपुर . शहर के संत कबीर कालेज में गुरुवार को सौर ऊर्जा जागरूकता कार्यशाला हुई. उद्घाटन सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने किया. निसबड के मार्गदर्शन में को संबोधित करते हुए एसडीओ ने कहा कि यह अक्षय ऊर्जा स्रोत है. कभी खत्म नहीं होगी. पर्यावरण के अनुकूल है. इसमें से ग्रीनहाउस गैसें नहीं निकलती. सौर ऊर्जा से बिजली बनाने के लिए सोलर पैनल का इस्तेमाल किया जाता है. सौर ऊर्जा से बिजली बनाने के बाद, बिजली बिल पर काफी बचत होती है. शुरुआती निवेश के बाद कम खर्च होता है. हमें सौर ऊर्जा का उपयोग करना चाहिए. अध्यक्षता संत कबीर महाविद्यालय के प्रिंसिपल शिवशंकर कुमार ने की. आयोजक आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वार नौ दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाता है. प्रशिक्षण के बाद उनको स्वरोजगार से जोड़ा जाता है. मौके पर सुबोध कुमार, अब्दुल खालिद, रामलोचन महतो, लालन कुमार कर्ण आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >