Samastipur News:समाज को उनके ओज की आवश्यकता है : प्रो. सुनीता

वीमेंस कॉलेज में मंगलवार को प्रधानाचार्या प्रो. सुनीता सिंह की अध्यक्षता में हिंदी विभाग द्वारा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती का आयोजन किया गया.

Samastipur News: समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज में मंगलवार को प्रधानाचार्या प्रो. सुनीता सिंह की अध्यक्षता में हिंदी विभाग द्वारा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा पुष्पांजलि के साथ हुई. विषय प्रवेश करते हुए हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ सोनी सलोनी ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर अद्भुत व्यक्तित्व के स्वामी है. उनका राष्ट्र प्रेम, जनजीवन,सत्य और निष्ठा से सरोकार हमें सच्चा मानव बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाता है. प्रधानाचार्या ने दिनकर के राजनीतिक और साहित्यिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को उनके ओज की आवश्यकता है. रामधारी सिंह दिनकर की भाषा का ओज उनकी कविताओं में समाज और राष्ट्र के लिए आह्वान, विचारों का विस्तार किसी खास कालखंड मात्र को प्रभावित नहीं करता, बल्कि उनकी कृतियां कालातीत होकर भी उतना ही समकालीन और प्रासंगिक है जितना की सामाजिक और राजनीतिक सभ्यता का विकास क्रम. डॉ. अरूण कुमार कर्ण ने कहा कि दिनकर के आदर्श को जीवन में उतरने की आवश्यकता है. डॉ रंजन कुमार ने कहा कि दिनकर जन-जन के कवि थे. वे जनता की समस्या को उजागर करते थे. मंच का संचालन कुमारी रूपा ने किया. सपना, वर्षा रानी, प्रतिभा, सलोनी, रूपा ,किरण, शबनम, मुस्कान भारती, साक्षी, शांभवी, साक्षी सुमन, तबस्सुम और लाडली ने काव्य पाठ भाषण और गीतों के द्वारा अपनी सहभागिता दी. डॉ. कुमारी अनु ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और कहा कि दिनकर की जीवन शैली में सरलता और जन सामान्य के प्रति गहरा जुड़ाव था. डॉ सुरेश शाह, डॉ नेहा जयसवाल,डॉ कविता वर्मा, डॉ संगीता, डॉ शालिनी, डॉ आभा, डॉ कुमारी सोनम, डॉ स्वीटी दर्शन, डॉ सुमन कुमारी, डॉ पिंकी कुमारी सहित सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों व छात्राओं ने इसमें भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >