समस्तीपुर में 24 घंटे के समकालीन अभियान में 60 अभियुक्त-वारंटी गिरफ्तार, 62 हजार रुपये जुर्माना वसूला

समस्तीपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 60 वारंटियों और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. हत्या और अपहरण जैसे मामलों में पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई जारी है.

Samastipur News: पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर जिलेभर में चलाए गए समकालीन अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न कांडों में फरार चल रहे अभियुक्तों और वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई की. 24 घंटे तक चले विशेष अभियान में विभिन्न थानों की पुलिस ने कुल 60 अभियुक्तों और वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

24 घंटे के अभियान में 60 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में हत्या के प्रयास के एक कांड का आरोपी और अपहरण के तीन कांडों में शामिल अभियुक्त भी हैं. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान फरार आरोपितों और वारंटियों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया.

अभियान के दौरान एक जमानतीय वारंट, नौ अजमानतीय वारंट और एक कुर्की वारंट का भी निष्पादन किया गया.

42 वाहनों से 62 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला

अभियान के साथ जिलेभर में सघन वाहन जांच भी चलायी गयी. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले छोटे-बड़े 42 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गयी.

पुलिस ने इन वाहनों से कुल 62 हजार रुपये शमन शुल्क की वसूली की. वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की भी हिदायत दी.

अपराधियों में मचा हड़कंप

जिलेभर में एक साथ चलाए गए अभियान से फरार आरोपितों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया. पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि अपराध नियंत्रण, शराब तस्करी पर रोक और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे. उन्होंने कहा कि फरार अभियुक्तों और वारंटियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: कांटी में हरि सिंह स्कूल के सामने बनेगा फुट ओवरब्रिज, NHAI ने दी मंजूरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >