Samastipur News:बलाही व चारो गांव में लगी आग से छह घर जलकर राख

थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर शनिवार की दोपहर अचानक लगी आग से जहां छह घर जलकर राख हो गया.

फोटो संख्या : 27 आग को बुझाने की कोशिश करते लोग Samastipur News:वारिसनगर : थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर शनिवार की दोपहर अचानक लगी आग से जहां छह घर जलकर राख हो गया. वहीं आधा दर्जन बकरियां सहित दो बाइक भी जल गये. घटनास्थल से प्राप्त सूचना के अनुसार चारो गांव में दिन के करीब ढाई बजे खाना बनाने के दौरान कैलाश राम के घर में लगी आग से कैलाश ले साथ-साथ रामबाबू राम, श्याम राम व दशरथ कुमार की घर सहित दो बाइक जलकर राख हो गये. साथ ही सात बकरियां भी इसमें झुलसकर मौत के मुंह में समा गई. वहीं बलाही गांव में दोपहर अचानक लगी आग में हरिलाल महतो व छोटू कुमार का घर जलकर राख हो गया. इस अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति का अनुमान लगाया गया है. हालांकि घटना की सूचना पर दोनों जगह दो अग्निशमन की गाड़ी आग बुझाने में मदद की. इधर, अंचलाधिकारी धर्मेंद्र पंडित ने बताया कि संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. तत्काल पीड़ित परिवार को प्लास्टिक प्रदान की गई है. स्थानीय स्तर पर भोजन की व्यवस्था की जा रही है. आगे आपदा विभाग आई तरफ से जल्द ही सहायता राशि प्रदान की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >