केसरिया ध्वज, ढोल-ताशे और अस्त्र-शस्त्र... समस्तीपुर में शोभायात्रा ने खींचा सबका ध्यान

अंतिम सोमवारी के बाद समस्तीपुर में निकली शोभायात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए. विभिन्न चौक-चौराहों पर पारंपरिक शस्त्र कला का प्रदर्शन किया गया. ढोल-ताशों और हर-हर महादेव के जयकारों से शहर का माहौल देर शाम तक गूंजता रहा.

समस्तीपुर शोभा यात्रा: श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के अगले दिन मंगलवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. गुदरी बाजार स्थित भूतनाथ मंदिर की शंकर दल आदर्श व्यायामशाला और बहादुरपुर पुरानी दुर्गा स्थान ठाकुरबाड़ी मंदिर की शंकर व्यायामशाला की ओर से आयोजित शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. गाजे-बाजे और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ निकले जुलूस से शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा.

चौक-चौराहों पर दिखा शस्त्र कौशल

पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र से करतब दिखाते कलाकार | Prabhat Khabar Network

शोभायात्रा में शामिल व्यायामशाला के सदस्यों ने रास्ते में विभिन्न चौक-चौराहों पर पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ शस्त्र कला का प्रदर्शन किया. प्रदर्शन देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुट गयी. जुलूस के दौरान हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे.

केसरिया ध्वज और देवी-देवताओं के स्वरूप रहे आकर्षण

शोभा यात्रा में शामिल देवी देवता के रूप में कलाकार | Prabhat Khabar Network

शोभायात्रा में रामभक्त हनुमान के केसरिया ध्वज भी लहराते नजर आये. सबसे आगे सुसज्जित वाहनों पर देवी-देवताओं के स्वरूप में कलाकार और प्रतिमाएं थीं. इनके पीछे सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में केसरिया ध्वज और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र लेकर चल रहे थे.

ढोल-ताशे की गूंज से देर शाम तक शहर का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा. लोगों ने जगह-जगह रुककर शोभायात्रा और शस्त्र कला का प्रदर्शन देखा.

इन रास्तों से होकर गुजरी शोभायात्रा

शोभायात्रा गोला बाजार स्थित भूतनाथ मंदिर और बहादुरपुर पुरानी दुर्गा स्थान स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से निकली. इसके बाद मुख्य मार्ग से दुर्गा स्थान पेट्रोल पंप, बंगाली टोला, स्टेशन रोड, मारबाड़ी बाजार, रामबाबू चौक, टुनटुनिया गुमटी, आर्य समाज रोड और गुदरी बाजार होते हुए जुलूस पूजा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुआ.

सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात रहे. आयोजन में शंकर दल आदर्श व्यायामशाला के अध्यक्ष विक्की ठाकुर, सतीश बिहारी, प्रेम कुमार, रवि कुमार, मुकेश कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे. वहीं शंकर दल व्यायामशाला के नागेंद्र पासवान, मिट्ठु पासवान, गौरव कुमार, अभिषेक कुमार, अमन कुमार और अंकित कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया.

यह भी पढ़ें:

Samastipur: दूध बेचकर लौटे थे घर, रात में घुसे हमलावर...सुबह खून से लथपथ मिले पति-पत्नी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >