समस्तीपुर . पूर्व मध्य रेलवे ने परफॉर्मेंस के आधार पर रेल मंडलों के लिए पुरस्कार की घोषणा कर दी है. समस्तीपुर मंडल ने 69वें रेलवे वीक अवार्ड विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए 12 दक्षता शील्ड प्राप्त किया है. बताते चलें कि हर वर्ष रेल सप्ताह समारोह के अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे के पांचों मंडलों के मध्य उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए विभिन्न दक्षता शील्ड प्रदान किए जाते हैं. समस्तीपुर मंडल द्वारा 12 दक्षता शील्ड प्राप्त किये जाने पर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है. इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य निष्पादन का परिणाम है. उन्होंने सभी कर्मियों से आगामी वित्तीय वर्ष में भी पूर्ण समर्पण एवं लगन के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि मंडल अगले वर्ष और अधिक दक्षता शील्ड अर्जित कर सकें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
