Samastipur News:टीवीएस वीकली मेगा ड्रॉ में शंकर ने जीता एलईडी टीवी

त्याेहारी सीजन में गाड़ियों की धमाकेदार बिक्री हाे रही है. ग्राहकाें काे आकर्षित करने के लिए कई एजेंसी द्वारा ऑफर निकाले जा रहे हैं.

Samastipur News:दलसिंहसराय : त्याेहारी सीजन में गाड़ियों की धमाकेदार बिक्री हाे रही है. ग्राहकाें काे आकर्षित करने के लिए कई एजेंसी द्वारा ऑफर निकाले जा रहे हैं. इसी क्रम में दलसिंहसराय स्थित टीवीएस मोटर के अधिकृत विक्रेता शंकुतला टीवीएस में टीवीएस क्रेडिट के तरफ पूरे भारत भर में दशहरा से लगातार चल रही वीकली मेगा ड्रॉ में नगर परिषद अंतर्गत भगवानपुर चकशेखु निवासी भाग्यशाली ग्राहक शंकर सदा ने 80 सेमी की एलईडी टीवी जीता है. टीवीएस क्रेडिट टेरेटरी मैनेजर राकेश कुमार ने यह पुरस्कार ग्राहक को सौंपा. बताया कि अन्य विजेताओं को भी बैग, ईयर फोन सहित कई आकर्षक पुरस्कार दिये जा रहे हैं. वहीं शकुंतला टीवीएस के प्रबंधक राज दीपक ने बताया कि लकी ड्रॉ में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. यह ऑफर ग्राहकों के विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद स्वरूप है. आने वाले ड्रॉ में और भी ग्राहकों को इनाम मिलना बाकी है. मौके पर टीवीएस क्रेडिट के सेल्स मैनेजर अमित कुमार दास, संतोष कुमार, शुभम कुमार, विकाश कुमार, सुमन कुमार, उत्कर्ष सिंह, अभिषेक कुमार सहित अन्य लोग ने विजेता को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >