Samastipur News:सर्पदंश से स्कूली छात्रा की मौत, मचा कोहराम

थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती में गत बुधवार की रात सर्पदंश से एक स्कूली छात्र की मौत हो गई.

Samastipur News: मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती में गत बुधवार की रात सर्पदंश से एक स्कूली छात्र की मौत हो गई. उसकी पहचान गांव के ही जयराम महतो की पुत्री प्रीती कुमारी (12) के रूप में की गई है. वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय एसी टोल कल्याणपुर बस्ती में वर्ग 6 की छात्रा थी. बताया जाता है कि प्रीति दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित कन्या भोज में शामिल होकर घर लौटी थी. इसी दौरान घर में रखे सिंचाई पाइप में पहले से ही शरण लिए विषैले सर्प के संपर्क में आ गई. सर्प ने रौद्र रूप दिखाते हुए छात्रा पर आक्रमण कर बेहोश कर दिया. बेहोशी की हालत में परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया किंतु उसकी जान नहीं बच सकी. गुरुवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं छात्रा की मौत की सूचना पर पहुंचे विधायक राजेश कुमार सिंह, मुखिया विनय कुमार, पूर्व मुखिया मो. निजाम, मदन झा शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >