Samastipur News:सिंगल यूज प्लास्टिक को ना कहें : ब्रह्माकुमारी

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Samastipur News:समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीके तरुण ने इस वर्ष की थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन के बारे में बताते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के अनुसार हर दिन दुनिया के महासागरों, नदियों और झीलों में 2000 ट्रकों के बराबर प्लास्टिक फेंका जाता है. इससे हमारा संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र बुरी तरह से प्रभावित होता है. हम खाद्य एवं पेय पदार्थों के साथ-साथ कई बार प्लास्टिक के सूक्ष्म कणों को भी अपने शरीर में प्रवेश करने का अवसर दे देते हैं. हमें अपने वर्तमान एवं भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक को ””””ना”””” कहना ही होगा. सविता ने मेडिटेशन के द्वारा प्रकृति के पांचों तत्वों को पवित्रता और शांति के प्रकम्पन्न फैलाने की विधि सिखायी एवं अभ्यास कराया. उद्योगपति उमाशंकर गुप्ता, व्यवसायी सतीश चांदना ने आज के दिन पौधा रोपण का महत्व बताते हुए सभी को पौधे वितरित किये. कृष्ण ने कार्यक्रम का संचालन किया. इस अवसर पर सभी से संकल्प कराया गया कि हम आज के दिन एक पौधा लगाकर उसका संवर्धन करेंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश माटा, गोपाल कृष्ण दुआ, ओम प्रकाश, राजकुमार, वरुण, राकेश, विजय, उमाशंकर,संजीव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >