CM Nitish Kumar: तैयारी पूरी, मुख्यमंत्री आज समृद्धि यात्रा पर आएंगे समस्तीपुर, करेंगे सौगातों की बारिश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को समृद्धि यात्रा पर समस्तीपुर पहुंचेंगे. इसको लेकर सारी तैयारियों पूरी कर ली गयी है.

CM Nitish Kumar:समस्तीपुर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को समृद्धि यात्रा पर समस्तीपुर पहुंचेंगे. इसको लेकर सारी तैयारियों पूरी कर ली गयी है. जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री सबसे पहले हेलीकाप्टर से सरायरंजन इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचेंगे.जहां वे इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे नवाचार की गतिविधियों का अवलोकन करेंगे. इसके अलावा वहां विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गये तकरीबन 26 स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे. उसके बाद वे हेलिकाप्टर से जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान में पहुंचेंगे. जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान से वे बाइ रोड हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहे पुल को देखने जायेंगे. विदित हो हकीमाबाद और नागरबस्ती के बीच बूढ़ी गंडक नदी पर 47 करोड़ की लागत से 400 मीटर लंबा पुल का निर्माण कराया जा रहा है.इस पुल के बनने से समस्तीपुर और दरभंगा के बीच सीधी कनेक्टिविटी होगी, भारी वाहनों के दबाव कम होंगे.इस पुल से आसपास के क्षेत्र के 50 से अधिक गांव के लोग लाभान्वित होंगे. इतना ही नहीं बिना शहर में प्रवेश किये जितवारपुर-इलमासनगर-मन्नीपुर के रास्ते सीधे मुक्तापुर पहुंचा जा सकेगा. जाम की समस्या से भी लोगों को निजात मिलेगी. मुख्यमंत्री इस निर्माणाधीन पुल का अवलोकन करने के बाद वापस बाइ रोड जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री जिले में 827 करोड़ की लागत के 188 योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन व लोकार्पण करेंगे.

800 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व उद्घाटन

इसके तहत वे 470.24 करोड़ की 71 योजनाओं का मुख्यमंत्री शिलान्यास करेंगे. 273.22 करोड़ की लगात के 74 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. 83.89 करोड़ की लागत के 43 योजनाओं को कार्यारंभ करेंगे. मुख्यमंत्री के द्वारा जितवारपुर हाउसिंग बोर्ड मैदान में जनसंवाद का भी आयोजन किया गया है. जनसंवाद में वे लोगों से योजनाओं का फीडबैक लेंगे.वहीं प्रगति योजना के तहत की गयी घोषणाओं के कार्यों की समीक्षा करेंगे. मुख्यमंत्री सात निश्चय पार्ट टू और मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना पार्ट थ्री की प्रगति की समीक्षा करेंगे.

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा की हुई फुलप्रूफ व्यवस्था

मुख्यमंत्री के समस्तीपुर आगमन को लेकर सुरक्षा की फुलप्रूफ व्यवस्था की गयी है.कार्यक्रम को लेकर यातायात का रूट चार्ट बदला गया है. जगह-जगह ड्रॉप गेट बनाये गये हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गयी है. चिंहित जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तैनात किये गये हैं. कार्यक्रम स्थलों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. हेलीपैड की पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. अधिकारियों को द्वारा लगातार कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया जा लिया गया. अधिकारियों ने आज सभी कार्यक्रम स्थलों का फाइनल टच किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Girija nandan sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >