Samastipur News: आपसी विवाद में चाचा ने भतीजे पर धारदार हथियार से किया हमला, गंभीर स्थिति में भर्ती

Samastipur News: जिले के विभूतिपुर में आपसी विवाद में चाचा ने अपने ही भतीजे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया है. इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थानाक्षेत्र के मोहम्मदपुर सकरा गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद में चाचा ने अपने ही भतीजे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया है. जख्मी युवक की पहचान गांव के ही शिवनाथ यादव के बेटे पवन कुमार यादव के रूप में की गई है. हमले के बाद जख्मी युवक को इलाज के लिए परिजनों ने सीएससी विभूतिपुर में भर्ती कराया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. 

क्या है पूरी घटना?

जख्मी युवक के पिता शिवनाथ यादव ने घटना को लेकर बताया कि उनके अपने ही पट्टीदार मुकेश यादव और पवन यादव से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इसको लेकर कई बार आम पंचायत भी कराई गई है. बाद में अमीन से नाप कराकर जमीन का मेड़ बनाया गया. लेकिन, हाल ही में उनके पट्टीदार ने मेड़ तोड़ दिया. शुक्रवार को उनके बेटे पवन पशुओं के लिए चारा लाने खेत की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान पट्टीदार मुकेश और पवन ने उन पर हमला कर दिया. इस दौरान उनके बेटे पर धारदार हथियार पगड़िया से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हल्ला होने पर मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर जख्मी युवक को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया. 

समस्तीपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

थानाध्यक्ष का बयान

विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कश्यप ने मामले को लेकर बताया कि जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच मारपीट की बात सामने आई है. अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलते ही मामले में FIR दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी. 

ALSO READ: Power Cut in Patna: आज पटना के इन इलाकों में 5 घंटे गुल रहेगी बिजली, पहले चार्ज कर लें फोन

ALSO READ: Patna Metro Update: मेट्रो ट्रैक पहुंचा पटना, पटरी बिछाने का काम शुरू, 15 अगस्त से पहले काम पूरा करने में जुटे अधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >