Bihar Rail News: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 21 और 22 जुलाई को कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट

समस्तीपुर रेल मंडल में 16 से 21 जुलाई तक कमीशनिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें.

Bihar Rail News: वाराणसी रेल मंडल के गोरखपुर कैंट और उनौला स्टेशनों के बीच पैच दोहरीकरण के कमीशनिंग कार्य को लेकर 16 से 21 जुलाई तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. इसके अलावा 21 जुलाई को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) के निरीक्षण के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने के साथ कई के मार्ग और समय में परिवर्तन किया है.

यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े.

बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस रहेगी रद्द

रेलवे के अनुसार 21 जुलाई को बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी. वहीं आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस का परिचालन 22 जुलाई को नहीं होगा.

इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग

21 जुलाई को 15565 ललित ग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस छपरा, वाराणसी, अयोध्या कैंट और बाराबंकी होकर चलेगी.

19 और 21 जुलाई को 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस छपरा, जौनपुर, अयोध्या कैंट और बाराबंकी के रास्ते संचालित होगी.

20 जुलाई को 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी.

21 जुलाई को 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, बनारस, वाराणसी, भटनी और छपरा होकर चलेगी. यह ट्रेन लखनऊ नहीं जाएगी.

21 जुलाई को 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी बदले हुए मार्ग से संचालित होगी.

20 जुलाई को चलने वाली 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 13019 बाघ एक्सप्रेस तथा 21 जुलाई की 19725 खातीपुरा-दरभंगा एक्सप्रेस का भी मार्ग परिवर्तित रहेगा.

कुछ ट्रेनों के समय में भी बदलाव

रेलवे के अनुसार 21 जुलाई को 19038 बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस करीब पांच घंटे की देरी से रवाना होगी. वहीं 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से चार घंटे विलंब से खुलेगी.

इसके अलावा 12555 गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी.

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का अद्यतन समय और परिचालन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Aman gautam

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >