Samastipur News: शाहपुर पटोरी के जननायक कर्पूरी स्टेडियम में आयोजित छह दिवसीय सुरेश शर्मा मेमोरियल अंतरराज्यीय डबल बुलेट डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का गुरुवार को रोमांचक आगाज हुआ. पहले दिन खेले गए मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरपुर की टीम ने सीतामढ़ी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया.
लीग मुकाबलों में मिली जीत
टूर्नामेंट के पहले लीग मुकाबले में सीतामढ़ी की टीम ने सारण को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.
वहीं दूसरे लीग मैच में मुजफ्फरपुर ने पश्चिम चंपारण की टीम को पराजित कर क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल किया.
क्वार्टर फाइनल में मुजफ्फरपुर का दबदबा
क्वार्टर फाइनल मुकाबला मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी के बीच खेला गया. इस मैच में मुजफ्फरपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सीतामढ़ी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश सुनिश्चित कर लिया.
दर्शकों में दिखा उत्साह
मैच में अंपायर की जिम्मेदारी पश्चिम बंगाल के मोहम्मद अरशद अली, मोहम्मद नजरुल इस्लाम, समस्तीपुर के विजय कुशवाहा तथा बिहार के चर्चित अंपायर राहुल भानु ने निभाई.
डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन से पटोरी और आसपास के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला.
