नेपाल से देवघर जा रही तीर्थयात्री से भरी बस समस्तीपुर में पलटी, तीन दर्जन से अधिक यात्री जख्मी…

Samastipur News: नेपाल से देवघर जा रही तीर्थयात्री से भरी बस समस्तीपुर में दुर्घटना का शिकार हो गई. जिसमें 43 लोग सवार थे. यह घटना एनएच 28 के मुसरीघरारी चौराहे के समीप रविवार की अल सुबह की बताई जा रही है.

Samastipur News: नेपाल से देवघर जा रही तीर्थयात्री से भरी बस समस्तीपुर में दुर्घटना का शिकार हो गई. जिसमें 43 लोग सवार थे. यह घटना एनएच 28 के मुसरीघरारी चौराहे के समीप रविवार की अल सुबह की बताई जा रही है. नेपाल से देवघर जा रही तीर्थ यात्रियों की यह बस सड़क हादसे का शिकार हो ग‌ई. इस घटना में तीन दर्जन से अधिक यात्री जख्मी बताए जा रहे हैं. बता दें कि इस हादसे में एक किशोर का हाथ बस के नीचे फंस गया था.

जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. घटना के बाद जख्मियों को सदर अस्पताल और मुसरीघरारी के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि मुसरीघरारी चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में साइड से पिछले चक्का के पास ठोकर मार दी. जिससे बस का एक्सेल टूट गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई.

ये भी पढ़ें: बेतिया में संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत, पुलिस को देख शव छोड़कर भागे परिजन, पुलिस मामले की जांच में जुटी…

43 लोग बस में थे सवार, तीन दर्जन से ज्यादा जख्मी

जब यह घटना हुई उस समय बस में करीब 43 लोग सवार थे. इसमें तीन दर्जन से अधिक लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. एक किशोर सहित पांच की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना जैसे हीं मुसरीघरारी थाना की पुलिस मिली मौके पर पहुंच सभी जख्मी को इलाज के लिए भर्ती कराया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक व बस को अपने कब्जे में लेकर घटना की छानबीन में जुटी है.

पुलिस का कहना है कि सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस को क्रेन की सहायता से सीधा करा दिया गया है. क्षतिग्रस्त ट्रक और बस को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है.

साइकोसिस और मेनिया की शिकार होकर बर्बाद हो रही हैं दुष्कर्म पीड़िताएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >